राष्ट्रीय गणित दिवस सम्बन्धी वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम 12 फरवरी को
कौशाम्बी 11 फरवरी (आरएनएस)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन के दिशा निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब कौशाम्बी द्वारा विज्ञान लोकप्रियकरण एवं संचार कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियो एवं आम जनमानस में विज्ञान के प्रति अभिरुचि उत्पन करने, उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के चार वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रमो का आयोजन किया जाएगा। उक्त क्रम 12 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज पूरब शरीरा में राष्ट्रीय गणित दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमे महान गणितज्ञ सर श्रीनिवास रामानुजन के गणित के क्षेत्र में योगदान एवं उपलब्धियो पर वैज्ञानिक व्याख्यान एवं विद्यार्थियो के मध्य मॉडल पोस्टर एवं गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसी क्रम में 13 फरवरी को राजकीय हाई स्कूल रसूलपुर बदले विकास खण्ड मूरतगंज में अंधविश्वासों के विरुद्ध वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे विशेषज्ञो द्वारा अंधविश्वासो पर वैज्ञानिक व्याख्यान, विज्ञान के सिद्धांतो पर आधारित चमत्कारों का प्रयोग प्रदर्शन तथा विद्यार्थियो के मध्य मॉडल, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इसी क्रम में 16 फरवरी को राजकीय गल्र्स इंटर कॉलेज सिराथू में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन हेतु वैज्ञानिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमे विशेषज्ञो द्वारा स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं स्वच्छ पर्यावरण पर वैज्ञानिक व्याख्यान, प्रयोग प्रदर्शन, खाद्य पदार्थो में मिलावट की जांच, जल शुद्धता परीक्षण तथा विद्यार्थियो के मध्य मॉडल, पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कार्यक्रम का आयोजन महामाया राजकीय पॉलिटेक्निक चायल में किया जाएगा। जिसमे महान भारतीय वैज्ञानिक सर सी वी रमन के विज्ञान के कार्यो, योगदान एवं रमन प्रभाव पर वैज्ञानिक व्याख्यान तथा विद्यार्थियो के मध्य मॉडल, पोस्टर, विज्ञान भाषण आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएगी। उक्त जानकारी देते हुए समन्वयक जिला विज्ञान क्लब कौशाम्बी वसीम अहमद ने बताया कि उक्त कार्यक्रमो में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी प्रतिभाग कर सकते है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















