रुद्रपुर,12 फरवरी (आरएनएस)। पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार को फीफा के ‘फुटबॉल फॉर स्कूलÓ (एफ4एस) कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विधायक शिव अरोरा ने किया। यह कार्यक्रम फीफा, ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) और जवाहर नवोदय विद्यालय की संयुक्त पहल है। विधायक शिव अरोरा ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 का उल्लेख करते हुए शिक्षा में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया। उन्होंने कहा कि एक फुटबॉल भी बच्चों में खेल के प्रति जुनून पैदा कर सकती है और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढऩे के लिए प्रेरित कर सकती है। उन्होंने बताया कि जिले के 144 विद्यालयों में लगभग 2032 फुटबॉल वितरित किए जाएंगे, जिससे विद्यार्थियों में फुटबॉल के प्रति रुचि बढ़ेगी और मजबूत खेल संस्कृति का विकास होगा। विद्यालय की प्राचार्य कंचन जोशी ने शिक्षा में खेलों के योगदान पर प्रकाश डाला। उप प्राचार्य प्रमोद कुमार विद्यार्थी ने अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक अरोरा ने विद्यालय में आयोजित दो टीमों के बीच प्रदर्शनी फुटबॉल मैच का भी शुभारंभ किया। संचालन विनीत कुमार मिश्रा एवं डॉ. अनुराग शर्मा ने किया। मंच सज्जा का दायित्व कुलदीप सिंह, वंदना, सोनम, सुशीला जोशी एवं अजीत कुमार ने निभाया। शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षक केएस पांगती और कमला परवाल ने मैच का आयोजन कराया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

