वॉश्ंिागटन ,14 फरवरी । अमेरिका में पढ़ाई कर रहे कर्नाटक के 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने की खबर सामने आई है। साकेत (यूसी बर्कले) से पोस्ट-ग्रेजुएशन कर रहे थे। सैन फ्रांसिस्को स्थित भारतीय कॉन्सुलेट जनरल ने छात्र के अचानक लापता होने पर गहरी चिंता व्यक्त की है। कॉन्सुलेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर जारी बयान में कहा कि कर्नाटक के रहने वाले यूसी बर्कले के भारतीय पोस्ट-ग्रेजुएट छात्र साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने की सूचना गंभीर चिंता का विषय है। कॉन्सुलेट परिवार के संपर्क में है और छात्र का पता लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ लगातार समन्वय कर रहा है।
विदेश में रह रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। कई मामलों में छात्रों ने भेदभाव, नस्लीय हमलों और प्रशासनिक लापरवाही की शिकायतें की हैं। इस संबंध में ्रह्यड्डस्रह्वस्रस्रद्बठ्ठ ह्र2ड्डद्बह्यद्ब द्वारा लोकसभा में विदेशों में भारतीय छात्रों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया गया था। जवाब में रूद्बठ्ठद्बह्यह्लह्म्4 शद्घ श्व&ह्लद्गह्म्ठ्ठड्डद्य ्रद्घद्घड्डद्बह्म्ह्य (रूश्व्र) ने कहा था कि सरकार विदेशों में रहने वाले भारतीय छात्रों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की हिंसा या दुर्व्यवहार की घटनाओं को संबंधित देश के अधिकारियों के समक्ष तत्काल उठाया जाता है ताकि निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
रूममेट ने सोशल मीडिया पर मांगी मदद
साकेत के रूममेट बनेत सिंह ने उनके लापता होने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन के माध्यम से साझा की। उन्होंने बताया कि साकेत सोमवार, 9 फरवरी से लापता हैं। उन्हें आखिरी बार बर्कले हिल्स में लेक अंजा के पास देखा गया था। बनेत सिंह ने पोस्ट में अपील की कि यदि किसी ने हाल ही में साकेत को उस क्षेत्र में देखा हो तो तुरंत जानकारी साझा करें। उन्होंने कहा कि वे पुलिस विभाग के साथ मिलकर लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन यह समय उनके लिए बेहद कठिन है। फिलहाल स्थानीय पुलिस और भारतीय कॉन्सुलेट छात्र की तलाश में जुटे हुए हैं। परिवार और मित्र उसकी सकुशल वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी


















