हरिद्वार,14 फरवरी (आरएनएस)। उत्तरी हरिद्वार के भूपतवाला क्षेत्र में शनिवार को छह घंटे की बिजली कटौती ने करीब 10 हजार की आबादी को परेशान किया। ऊर्जा निगम ने मरम्मत के चलते बिजली फीडर को दिन में बंद रखा, जिससे लोगों को बिजली के साथ पानी की किल्लत भी झेलनी पड़ी। ऊर्जा निगम ने भूपतवाला बिजलीघर के सप्तसरोवर फीडर पर एलटी कैपेसिटर बैंक लगाया। इस कारण सुबह 10:30 बजे बिजली आपूर्ति बंद की गई, जो शाम 4:30 बजे के बाद सुचारु हो सकी। दिन में छह घंटे की कटौती से व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित रहीं। छोटे दुकानदारों को नुकसान उठाना पड़ा, जबकि महिलाओं को घरेलू कार्यों में दिक्कत आई। बिजली बंद रहने से पानी की सप्लाई भी ठप हो गई। लोग वैकल्पिक व्यवस्था करते नजर आए। दुधाधारी चौक, जम्मू यात्री भवन वाली गली, शिवनगर, भारत माता पुरम, आरटीओ चौक और मस्तराम गली सहित कई इलाकों में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। ईई दीपक सैनी ने बताया कि 27 फरवरी तक मरम्मत का काम होगा। न्यू टिबड़ी क्षेत्र में कल फिर कटौती ऊर्जा निगम सोमवार को औद्योगिक क्षेत्र बिजलीघर के न्यू टिबड़ी फीडर पर एलटी कैपेसिटर बैंक लगाएगा। इसके लिए सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान शिवलोक कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र, फॉरेस्ट कॉलोनी, भभूतावाला बाग, टिबड़ी, संजय नगर, लौधामंडी, इंद्रा बस्ती और वाटर वर्क्स कॉलोनी सहित कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति ठप रहेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

