हरिद्वार,14 फरवरी (आरएनएस)। उत्तरी हरिद्वार के खडख़ड़ी क्षेत्र में शनिवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक कांवडि़ए की बाइक में बीच सड़क पर आग लग गई। देखते ही देखते लपटें उठने लगीं और मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि कांवडिय़ों की भीड़ के बीच यह घटना होने के बावजूद कोई अनहोनी नहीं हुई। फायर ब्रिगेड पहुंचने से पहले ही बाइक पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। एसएफओ बीरबल सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। वाहन स्वामी की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बाइक चलते समय ही आग की चपेट में आ गई। फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर जली हुई बाइक को सड़क किनारे हटाया, तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

