कोलकाता,14 फरवरी (आरएनएस)। कोलकाता एयरपोर्ट पर आज एक फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह विमान इंडिगो की फ्लाइट 6श्व3074 है। यह फ्लाइट, कोलकाता से शिलांग जा रही थी। टेकऑफ से ठीक पहले बम की धमकी मिलने के बाद इसे रोक दिया गया। यह फ्लाइट सुबह 9:15 बजे उड़ान भरने वाली थी। बोर्डिंग के दौरान क्रू मेंबर्स को प्लेन के टॉयलेट कम्पार्टमेंट में एक कागज का टुकड़ा मिला, जिसमें लिखा था कि प्लेन में बम रखा गया है। जैसे ही यह नोट मिला, तुरंत सभी पैसेंजर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और प्लेन को आइसोलेशन बे में पहुंचाया गया। कोलकाता एयरपोर्ट के डायरेक्टर ने बताया कि सुरक्षा जांच अभी चल रही है। बम डिस्पोजल टीम और अन्य एजेंसियां प्लेन की पूरी तलाशी ले रही हैं। अभी तक कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली है, लेकिन सावधानी के तौर पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।इंडिगो ने भी बयान जारी कर कहा कि उन्होंने तुरंत संबंधित अधिकारियों को सूचना दी और जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। कंपनी ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगी और कहा कि यात्रियों, क्रू और प्लेन की सुरक्षा उनका सबसे बड़ा प्राथमिकता है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

