भोपाल,14 फरवरी (आरएनएस)।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पूर्व केन्द्रीय विदेश मंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित स्व. सुषमा स्वराज की जयंती पर उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मां भारती के गौरव, देश की प्रगति एवं गरीब कल्याण के लिए आदरणीय सुषमा दीदी ने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनके प्रखर विचार, ओजस्वी वाणी एवं अद्वितीय चिंतन ने युवाओं को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित किया।

