चारो ओर ‘हर हर-बम बमÓ की गूंज
जयदीप यादव
कोलकाता 15 फरवरी (आरएनएस)। पूरे देश सहित इस राज्य सहित महानगर कोलकाता में आज महाशिवरात्रि की धूम रही। ऐसे में घर-घर और गली-गली हर-हर महादेव की गूंज सुनाई देती रही। आज शिवरात्रि का अवसर पर भोर तड़के से ही राज्य सहित महानगर के शिवालयों व मंदिरों में महाकाल का जैकार गूंजना शुरु हुआ और ‘हर हर-बम बम की गूंजÓ के बोल से शिवालय व मंदिर गूंजते रहे। साफ कहे तो शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव भक्ति की गंगा बही और राज्य का वातावरण भी शिवमय हो गया। महानगर कोलकाता के ऐतिहासिक भूतनाथ मंदिर में भी भक्तों की भीड़ उमड़ी। उक्त खबर के लिखे जाने तक भूतनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ तब देखी गई, जब वे लोग अपनी पूजा-अर्चना कर रहे थे। यहां के दुकानदारों न लोगों ने बताया कि, निमतला घाट के पास स्थित भूतनाथ मंदिर 300 वर्ष से अधिक पुराना है। यह अपनी अनूठी रस्म, भस्मारती के लिए प्रसिद्ध है, जिसमें चिताओं की जलती हुई लकडिय़ों का उपयोग करके आरती की जाती है। यह परंपरा तब से चली आ रही है जब श्मशान घाट के पास एक तपस्वी ने मंदिर की स्थापना की थी। वहीं हुगली स्थित तारकेश्वर मंदिर हो या फिर महानगर कोलकाता का भूकैलाश मंदिर, मोटा महादेव मंदिर, जबरेश्वर महादेव मंदिर, बंगरेश्वर महादेव मंदिर हावड़ा समेत कोलकाता के मंदिर शिवरात्रि के पावन अवसर पर शिवमय हो गये। आज भोर तड़के से ही गंगा स्नान के बाद पात्र में गंगा जल लेकर हर-हर बम-बम के उद्घोष के बीच शिवभक्त शिवालय की ओर चल पड़े। तारकेश्वर मंदिर में शिव पर जल अर्पण के लिए लोग सुबह तीन बजे से ही गंगा घाटों पर एकत्रित होने लगे थे। वहां से जल भरकर भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। कोलकाता के साथ-साथ हावड़ा, हुगली तथा अन्य जिलों में शिव मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। हुगली के तारकेश्वर मंदिर में जलाभिषेक के लिये जाने वाले शिव भक्तों का रेला तड़के से ही शुरु हो गया था। एशिया महाद्वीप में वृहत्तम शिव लिंगों में अन्यतम सैंकड़ों साल प्राचीन दो दिव्य शिवलिंग महानगर कोलकाता के खिदिरपुर अंचल के भूकैलाश गढ़ में स्थित है । ऐसे में भूकैलाश गढ़ में स्थित श्री रक्त कमलेश्वर और श्री कृष्ण चंद्रेश्वर के जलाभिषेक के लिये भक्तों का तांता लगा रहा।आज देर शाम से महानगर के कई मंदिरों में शिव-पार्वती का विवाह का आयोजन हुआ।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

