देहरादून,18 फरवरी (आरएनएस)। आगामी वनाग्नि सीजन से पहले तैयारियों को परखने के उद्देश्य से देहरादून वन प्रभाग की थानों रेंज में व्यापक अंतर-विभागीय मॉक ड्रिल आयोजित की गई। यह अभ्यास मुख्य वन संरक्षक (वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन) उत्तराखंड, सुशांत कुमार पटनायक के निर्देश पर संपन्न हुआ। मॉक ड्रिल के दौरान ‘फॉरेस्ट फायर मोबाइल ऐपÓ के जरिए आग लगने की सूचना मिलते ही फायर क्रू टीम मौके पर रवाना हुई। रास्ते में अवरोध की स्थिति बनने पर लोक निर्माण विभाग ने मार्ग साफ किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

