हरिद्वार,18 फरवरी (आरएनएस)। जन अधिकार संगठन ने बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में संयुक्त संघर्ष समिति के कार्यक्रम को समर्थन देते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। संगठन ने मांग की कि वन अधिकार अधिनियम 2006 को प्रभावी रूप से लागू कर वन भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिया जाए। साथ ही 2016 के मलिन बस्ती अधिनियम पर अमल सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी को भी बेघर न किया जाए तथा बेदखली से पूर्व सहमति और पुनर्वास की व्यवस्था अनिवार्य की जाए। ज्ञापन देने वालों में मोहम्मद जोंक,ओमपाल सिंह, विश्वजीत सिंह, विकास बेनीवाल, रामविलास पासवान, ओमवती, प्यारेलाल रावत, संजीव, रंजीत, सत्यपाल आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

