हरिद्वार,18 फरवरी (आरएनएस)। धर्मनगरी में बुधवार को पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। इस वजह से धूप नहीं निकली। बादलों के कारण अधिकतम पारा 5.5 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार धर्मनगरी में बुधवार को अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा था। बुधवार को अधिकतम तापमान में गिरावट के बावजूद न्यूनतम तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। दिन में बादल छाने के बाद भी हवा में ठंड का अहसास नहीं बना। इस दौरान लोगों को ठंड से राहत रही। बता दें कि फरवरी माह में लगातार धूप खिलने की वजह से ठंड और शीतलहर का असर कम हो गया है। शाम और रात के समय भी धर्मनगरी में गर्मी बढ़ रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

