कोलकाता सहित बंगाल के मुस्लिम बहुल इलाकों में उल्लास का माहौल
जगदीश यादव
कोलकाता 18 फरवरी (आरएनएस)। महानगर कोलकाता सहित बंगाल के मुस्लिम बहुल इलाकों में तब उल्लास भर उठा जब आज शाम को बादलों के बीच से चांद झांका। चांद के दिखाई देते ही मुस्लिम धर्मावलंबियों में खुशी का माहौल रहा और फिर बधाईयों का सिलसिला भी शुरु हो गया। महानगर कोलकाता के मटियाबुर्ज, गार्डेनरीच सहित पोर्ट अंचल, पार्क सर्कस, राजा बाजार, तपसया, तिलजला जैसे इलाकों में चहल पहल काफी बढ़ गई और हर ओर खुशी का माहौल रहा। मुस्लिम बहुल इलाकों में खजूर, फल, सेवईयां, ड्राई फ्रूट्स आदि सामान की दुकानें सज गयी हैं। यहां खरीदारी करने के लिए ग्राहक भी पहुंच रहे हैं।चहुंओर नूरानी माहौल दिख रहा है। रमजान के पहले दिन ही शहर में कई सामाजिक और धार्मिक धर्मावलंबियों ने गरीबों और धार्मिक लोगों के लिए इफ्तार और सेहरी की व्यवस्था का ऐलान किया है। कारण आज (गुरुवार) से रमजान शुरु हो जाएगा। गौर तलब हो कि, माह-ए-रमजान का पाक महीना भारत में आज (गुरुवार) 19 फरवरी से शुरू होगा। सऊदी अरब में चांद दिखने के साथ ही आज से रोजे शुरू हो गए हैं। वहां के क्राउन प्रिंस ने सभी देशवासियों को रमजान की बधाई दी। सऊदी अरब में आज रमजान का पहला दिन है। इधर नाखुदा मस्जिद कमेटी की ओर से एक विज्ञप्ति जारी कर आह्वायक नासेर इब्राहिम ने बताया कि, चांद के दिख गया है और 19 फरवरी से रमजान का पहला दिन शुरू होगा। बहरहाल पूरा शहर की मस्जिदें रोशनी से सजी दिखी और लोगों के बीच रमजान के पहले दिन की खरीदारी करने के लिए अफरा तफरी भी देखा गया।

