भोपाल 19 फरवरी (आरएनएस)। अयोध्या नगर इलाके में स्थित एक प्रॉपर्टी कंसलटेंसी में साथ काम करने वाले युवक ने 26 वर्षीय युवती के साथ रेप किया। आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर वारदात को अंजाम दिया। दोनों बीते 13 महीनों से रिलेशन में थे।
प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट का झांसा देकर आरोपी ने पीडि़ता से सात लाख रुपए भी लेकर हड़प लिए। अब आरोपी ने पीडि़ता से शादी करने से इनकार कर दिया है। साथी ही, वह रकम भी नहीं लौटा रहा और कॉल तक उठाना बंद कर दिया है। तब पीडि़ता ने थाने पहुंचकर एफआईआर दर्ज कराई।
थाना प्रभारी महेश लिल्लारे के मुताबिक, 26 वर्षीय पीडि़ता भोपाल की रहने वाली है। वह अयोध्या नगर स्थित एक ऑफिस में जॉब करती थी। आरोपी राहुल सिंह वहीं जॉब करता था। दोनों के बीच यहीं दोस्ती और फिर प्रेम प्रसंग हो गया। 18 नवंबर 2025 को आरोपी ने पहली बार पीडि़ता के साथ रेप किया था। पीडि़ता द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने जल्द शादी करने का भरोसा दिलाया था।
आरोपी ने प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट के नाम पर अच्छे रिटनर्स का सपना पीडि़ता को दिखाया और उससे सात लाख रुपए ले लिए। आरोपी ने एक सप्ताह पहले तक पीडि़ता के साथ संबंध बनाए। अब आरोपी ने शादी करने की बात से साफ इनकार कर दिया है। पीडि़ता से हर तरह का संबंध खत्म कर दिया। तब बुधवार को थाने आई पीडि़ता ने एफआईआर दर्ज करा दी।

