रुड़की,20 फरवरी (आरएनएस)। तापमान एक बार फिर तेजी से बढऩे लगा है। तापमान के प्रभाव से फसलों को बचाने के लिए किसान फसलों की सिंचाई करने में व्यस्त हो गए हैं। किसानों का कहना है कि इस समय बढ़ रहा तापमान फसलों के अनुकूल नहीं हैं। एकाएक तेजी के साथ बढ़ रहा तापमान खासकर गेहूं की फसल के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा। किसानों का कहना है कि अभी गेहूं की फसल का पकने में काफी समय है तापमान बढऩे से फसल समय से पहले ही पक जाएगी जिससे गेहूं के दाने का विकास सही ढंग से नहीं हो पाएगा और फसल का उत्पादन प्रभावित होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

