रुड़की,20 फरवरी (आरएनएस)। कोतवाली पुलिस ने गस्त के दौरान एक युवक को 5 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि कोतवाली के पुलिसकर्मी रात्रि में गस्त कर रहे थे। इस बीच उन्हें एक युवक संदिग्ध दिखाई दिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 5 लीटर कच्ची शराब मिली है। पूछताछ में उसने अपना नाम नरेंद्र निवासी सुल्तानपुर बताया है। अब उसे कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

