रुड़की,20 फरवरी (आरएनएस)। हिंदू महासम्मेलन को लेकर आकाशदीप एंक्लेव सहित आसपास के क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर लोगों से रविवार को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री कविंद्र चौधरी ने कहा कि हिंदू महासम्मेलन समाज में एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का मंच है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में जागरूकता बढ़ती है और युवाओं को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुडऩे का अवसर मिलता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

