रुड़की,20 फरवरी (आरएनएस)। रमजान के पहले जुमे पर क्षेत्र में अकीदत और इबादत का खासा माहौल देखने को मिला। रोजेदारों और नमाजियों ने विभिन्न मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा कर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगीं। दरगाह साबिर पाक की साबरी जामा मस्जिद सहित अन्य मस्जिदों में जुमे की नमाज के लिए नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी। उलेमाओं ने अपने बयान में रमजान की फजीलत और अहमियत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि रमजान वह मुकद्दस महीना है, जिसमें कुरआन शरीफ नाजिल हुआ और इस महीने की इबादत का सवाब कई गुना बढ़ा दिया जाता है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

