चम्पावत,20 फरवरी (आरएनएस)। वानिकी प्रशिक्षण अकादमी हल्द्वानी के नव नियुक्त वन आरक्षियों ने भिंगराड़ा नर्सरी का भ्रमण किया। इस दौरान बीज एकत्रीकरण, पौधे उगाने, बैग भरान, सिंचाई विधि की जानकारी दी गई। पाठ्यक्रम समन्वयक सेवानिवृत्त एसडीओ राकेश कुमार भट्ट के नेतृत्व में आए 38 वन आरक्षियों को पौधालय में उगाए पेड़-पौधों के बारे में बताया। यहां भिंगराड़ा के रेंजर हिमालय सिंह टोलिया, डिप्टी रेंजर उत्तम नाथ, अभिषेक शर्मा, देवी दत्त भट्ट, ललिता, बलदेव जोशी, यशवंत सिंह, अमर सिंह, दुर्गा नाथ आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

