रुद्रपुर,20 फरवरी (आरएनएस)। एसबीएस पीजी कॉलेज में समाजशास्त्र विभागीय परिषद के तत्वावधान में शुक्रवार को विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर निबंध और भाषण प्रतियोगिता हुई। दोनों प्रतियोगिता में बीए छठे सेमेस्टर के नेपोलियन ने पहले स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉलेज में विभागीय परिषद के गठन के उद्देश्यों और निहितार्थों के बारे में बताया। कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग प्रभारी प्रो. हेमलता सैनी ने विश्व सामाजिक न्याय दिवस के विषय में जानकारी दी। समाजशास्त्र विभागीय परिषद की संयोजक डॉ. शिल्पी अग्रवाल ने कहा कि हमारे भारतीय संविधान की प्रस्तावना का आधार सामाजिक न्याय है। वहीं समाजशास्त्र विभाग के प्रो. रवीन्द्र कुमार सैनी और डॉ. राजेश कुमार सिंह ने छात्रों को संबोधित किया। भाषण प्रतियोगिता में बीए चौथे सेमेस्टर की दिया ने दूसरा और बीए दूसरे सेमेस्टर के अर्जुन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में बीए छठे सेमेस्टर की सालेहा और बीए चौथे सेमेस्टर के सर्वजीत ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान और बीए छठे सेमेस्टर की सावीन जहां ने तीसरा स्थान हासिल किया। अर्थशास्त्र विभाग के डॉ. विकार हसन खान, हिंदी विभाग की डॉ. रूमा शाह, डॉ.सुमन फुलारा ने निर्णायक थे। यहां सालेहा खातून, इशरत अंसारी, सावीन जहां, ऐश्वर्या, निकिता, सर्वजीत, अंशु, इकरा बी पाशा, कैलाश चौधरी, मानसी पाण्डेय आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

