रुद्रपुर,20 फरवरी (आरएनएस)। ससुरालियों पर पति की मौत के बाद विवाहिता को मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सास, ससुर और नंद पर केस दर्ज किया है। किच्छा निवासी एक महिला ने तहरीर में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2017 में नरेंद्र सक्सेना पुत्र राजकुमार निवासी कृष्णा विहार कालोनी किच्छा से हुई थी। बीते 17 फरवरी को उसके पति का निधन हो गया। आरोप है कि नरेंद्र का क्रियाक्रम होने के बाद सास द्रोपदी, ससुर और नंद दिव्या ने उससे मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। वहीं वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता की तहरीर पर पुलिस ने सभी पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

