काशीपुर,20 फरवरी (आरएनएस)। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद्र गुडिय़ा इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज के दो छात्रों का गुडग़ांव एवं काशीपुर की कंपनी में चयन संपन्न हुआ है। संस्थान की प्राचार्य डॉक्टर निमिषा अग्रवाल ने बताया कि संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी शलआनंद सिंह के प्रयासों से एमबीए फाइनल सेमेस्टर के छात्र संस्कार महेश्वरी का कुमाऊं की प्रसिद्ध एग्रोन रेमेडीज प्राइवेट लिमिटेड, काशीपुर में एचआर एग्जीक्यूटिव के पद पर चयन हुआ है, वही बीसीए फाइनल सेमेस्टर के छात्र अंगद सिंह का लॉजिस्टिक कंपनी आईडेंटिफाई प्लस डिलीवर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम में एमआईएस एग्जीक्यूटिव के पद पर चयन हुआ है दोनों ही छात्रों का पैकेज आकर्षक है । विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर संस्थान की चेयरमैन विमला गुडिय़ा सहित समस्त निदेशक , प्राचार्य, शिक्षक एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हैं उनके भविष्य की कामना की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

