ऋषिकेश,20 फरवरी (आरएनएस)। स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती की ओर से राजकीय प्राथमिक विद्यालय ढालवाला में छात्र-छात्राओं को कूड़ा प्रबंधन का पाठ पढ़ाया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को कूड़ा पृथक्करण, ट्रिपल आर एवं स्वच्छता बनाए रखने की भी जानकारी दी गई। पाठशाला का शुभारंभ पालिकाध्यक्ष नीलम बिजल्वाण ने किया। उन्होंने कहा कि सभी को कूड़ा प्रबंधन संबंधित जानकारियां होनी चाहिए। उन्होंने सभी से घरों में डस्टबीन रखने और उसमें कूड़ा डालने की अपील की। कहा कि निकाय की ओर से सेग्रीगेट कूड़ा देने वालों को स्वच्छता चैंपियन के रूप में सम्मानित भी किया जाएगा। पाठशाला में निकाय टीम ने बिन प्रणाली के तहत घरों में डस्टबीनों की आदत अपनाने, हरा डस्टबीन( गीला/जैविक कचरा), नीला डस्टबीन(सूखा/ पुनर्चक्रण योग्य कचरा), लाल डस्टबीन(खतरनाक/ बायोमेडिकल कचरा), पीला डस्टबीन(अस्पताल का कचरा) की जानकारी छात्र छात्राओं को दी गई। इसके अलावा कूड़ा पृथक्करण के तहत गीला कचरा(सब्जियां, फल, छिलके, बचा भोजन, चाय पत्ती, फूल-पत्ती आदि), सूखा कचरा(प्लास्टिक, कागज, गत्ता आदि) की जानकारी भी दी गई। मौके पर सफाई निरीक्षक कमल चौहान, मॉडल स्कूल की प्रधानाध्यापिका पुनीता झिल्डियाल, अनुपमा बडोला, मंजू शर्मा, प्रवीन अरोड़ा, विनोद नौटियाल, सुषमा बहुगुणा, मंजू कुडिय़ाल, सचिन्द्र चौहान, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

