ऋषिकेश,20 फरवरी (आरएनएस)। भाजपा ऋषिकेश मंडल की ओर से शुक्रवार को आयोजित समारोह में विभिन्न मोर्चा मंडल के नवनियुक्त अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। रेलवे मार्ग स्थित भाजपा ऋषिकेश संगठनात्मक जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडिय़ाल ने विभिन्न मोर्चों में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त मोर्चा अध्यक्षों के रूप में सभी अपने क्षेत्र में पार्टी की नीति को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। सम्मानित होने वालों में भाजपा ऋषिकेश महिला मोर्चा अध्यक्ष निवेदिता सरकार, युवा मोर्चा अध्यक्ष अनिरुद्ध शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सरदार भानु प्रताप सिंह, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष संजीव पाल, एससी मोर्चा अध्यक्ष राकेश कुमार और किसान मोर्चा अध्यक्ष महेंद्र कुमार गुप्ता शामिल रहे। मौके पर जिला महामंत्री प्रतिक कालिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, महामंत्री दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना, उपाध्यक्ष राहुल दिवाकर, राधेश्याम जाटव, मंत्री सौरव गर्ग, मीडिया प्रभारी बृजमोहन मनोरी, अविनाश भारद्वाज, कपिल गुप्ता, चेतन शर्मा, राजपाल सिंह, दिनेश सती, संदीप गुप्ता, राजेश कुमार, पूर्व मेयर अनीता ममगाईं, पार्षद अनीता शर्मा, दीपक धमीजा, जयंत शर्मा, प्रतीक कालिया, सोनू पांडे, पवन गोयल, सीमा रानी, ज्योति पांडे, दुर्गा जिंदल, सुधा असवाल, ऊषा मंडल, राजबाला आदि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

