कोटद्वार,20 फरवरी (आरएनएस)। मालिनी वैली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में चल रहे दस दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन शुक्रवार को बीएड प्रशिक्षणार्थियों को अष्टांग योग समझाया गया। साथ ही विभिन्न आसन व प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। सार्थक योगशाला और संस्कृत भारती के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में सोनम रावत और शुभम के मार्गदर्शन में छात्रों ने अष्टांग योग को समझा और आसन और प्राणायाम का अभ्यास किया। संस्थान के अध्यक्ष योगांबर सिंह ने गत सेमेस्टर में सर्वाधिक उपस्थिति देने वाले छात्रों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। 95 प्रतिशत उपस्थिति के लिए प्रखर बुटोला को तीन हजार, आकांक्षा रावत, अभिषेक सती, प्रियंका जोशी, अनु, ऋतिक बंदूनी, सर्वज्ञ बुटोला को दो-दो हजार, अनुराधा व नेहा नेगी को एक-एक हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, यूथ फाउंडेशन के प्रशिक्षक जयवीर सिंह रावत, पंतजलि योगपीठ की राज्य कार्यकारिणी सदस्य शोभा रावत, जिला प्रभारी सोनिया ध्यानी, योग शिक्षिका सुनीता नेगी, सार्थक योगशाला के सोनम रावत और शुभम, संस्कृत भारती के डॉ. रमाकांत कुकरेती एवं कुलदीप मैंदोला आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

