ऋषिकेश,21 फरवरी (आरएनएस)। सिंचाई विभाग को नाबार्ड मद से ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के लिए 4 करोड़ 27 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस मद से विभिन्न नहरों की मरम्मत और निर्माण कार्य किया जाएगा। ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि ठाकुरपुर नहर के लिए लगभग एक करोड़ एक लाख, खैरी खुर्द नहर के लिए एक करोड़ 15 लाख, गढ़ी मयचक नहर के लिए 89 लाख, श्यामपुर नहर के लिए 58 लाख तथा खैरी कला नहर के लिए 62 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि इन नहरों के पुनरोद्धार से क्षेत्र की सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी, किसानों को समय पर पर्याप्त पानी उपलब्ध होगा तथा कृषि उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। यह स्वीकृति क्षेत्र के ग्रामीण विकास, कृषि सशक्तीकरण एवं आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार निरंतर विकास की भावना के साथ कार्य कर रही है और किसानों के हित सर्वोपरि है। नहरों के सुदृढ़ीकरण से जल संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। जल का अपव्यय रुकेगा तथा खेतों तक सुचारु रूप से पानी पहुंच सकेगा। इससे डोईवाला विकासखण्ड के अनेक गांवों के किसानों को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

