ऋषिकेश,21 फरवरी (आरएनएस)। दिल्ली में आयोजित एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपाइयों में जबरदस्त आक्रोश है। आक्रोशित भाजपाइयों ने शनिवार को जुलूस निकालकर कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। दून मार्ग पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर अपने गुस्से का इजहार भी किया। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तडिय़ाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता दून मार्ग स्थित सिनेमाघर के पास जुटे। हाथ में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला लेकर आशुतोषनगर तिराहे तक जुलूस निकाला और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। एआई समिट में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन पर पर कड़े सवाल उठाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि दिल्ली की यह घटना शर्मनाक है। मुद्दाविहीन कांग्रेस पूरी तरह से घबरा गई है। कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी विदेश की धरती पर भारत को अपमानित करते हैं। उनकी पार्टी के युवा कार्यकर्ता अब भारत में इस तरह की करतूतें कर रहे हैं, जिससे भारत की छवि पर गहरा प्रभाव पड़ रहा है। जिला महामंत्री प्रतीक कालिया ने कहा कि भारत की लोकप्रियता पीएम नरेंद्र मोदी की अगुवाई में लगातार विश्व पटल पर बढ़ रही है। इससे कहीं न कहीं कांग्रेस विचलित है। खुद 70 साल तक देश के विकास के लिए कुछ नहीं करने वाली कांग्रेस अब पीएम मोदी कार्यों से दुनिया में बढ़ रही भारत की साख से परेशान है। कहा कि देश हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कई देशों के राजनेताओं और उद्यमियों के आयोजन स्थल पर इस तरह हरकत को बर्दाश्त नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जिम्मेदार हैं। प्रदर्शनकारियों में भाजपा महिला मोर्चो जिलाध्यक्ष ममता नयाल, मंडल अध्यक्ष मनोज ध्यानी, संदीप गुप्ता, विनय कंडवाल, राजेश दिवाकर, नितिन सक्सेना, दीपक बिष्ट, राजू नरसिम्हा, उदित जिंदल, शिवकुमार गौतम, कपिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

