ऋषिकेश,21 फरवरी (आरएनएस)। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के लिए डोईवाला विकासखंड में 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कक्षा 10 और 12वीं के कुल 6,493 छात्र-छात्रा परीक्षा दे रहे हैं। पहले दिन छात्रों ने कला विषय की परीक्षा दी। सुबह दस से दोपहर एक बजे तक चली परीक्षा के बाद स्कूल के बाहर निकलते हुए छात्र-छात्राओं के चेहरों पर सुकून की मुस्कान दिखी। विद्यालयों में व्यवस्था भी चाक चौबंद नजर आई। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के मुताबिक इंटर और हाईस्कूल के लिए ब्लॉक क्षेत्र में डोईवाला में छह, देहरादून सदर में चार और ऋषिकेश में 20 केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं में इस साल बोर्ड की परीक्षा 3,622 और 12वीं में 2,871 छात्र-छात्राएं दे रहे हैं, जिसमें हाईस्कूल में 91 और इंटर में 80 व्यक्तिगत परीक्षा के छात्र-छात्रा भी शामिल है। निगरानी के लिए एक उडऩ दस्ता बनाया गया है, जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी के साथ तीन प्रधानाचार्यों और एक शिक्षक को नियुक्त किया गया है। वहीं, शनिवार को सभी परीक्षा केंद्रों में शनिवार को शांतिपूर्ण कला का पेपर संपन्न हुआ। दोपहर एक बजे बाद परीक्षा देकर स्कूल से निकले छात्र-छात्राओं ने पहले दिन उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ निकलने की बात कही। जबकि, उन्होंने 20 मार्च तक चलने वाली विभिन्न विषयों की परीक्षा में भी बेहतर प्रदर्शन करने का भी जिक्र किया। उडऩ दस्ते ने चार केंद्रों का किया निरीक्षण शिक्षा विभाग की ओर से डोईवाला गठित उडऩे दस्ते में शामिल खंड शिक्षा अधिकारी धनवीर सिंह बिष्ट समेत पांच सदस्यों ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दस्ता नत्थूवाला केंद्र में जायजा लेने के बाद ऋषिकेश में श्रीभरत मंदिर इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, हरिश चंद्र गुप्ता इंटर कॉलेज में परीक्षा की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने केंद्रों में छात्र-छात्राओं का समय पर प्रश्न-पत्र मिलने समेत किसी भी तरह की नकल की रोकथाम को जांच भी की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

