ऋषिकेश,21 फरवरी (आरएनएस)। सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल ने इनविज़लाइन यूनिवर्सिटी प्रोग्राम की शुरूआत की। जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद वर्ग के मरीजों को विश्वस्तरीय अदृश्य ऑर्थोडॉन्टिक उपचार रियायती एव सब्सिडी दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। सीमा डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ. अमित गुप्ता ने ऑर्थोडॉन्टिक्स विभाग को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्था ने आधुनिक तकनीक, शैक्षणिक उत्कृष्टता और समाज सेवा को एक साथ जोड़ते हुए एक ऐतिहासिक पहल की घोषणा की है। जिसके तहत इनविज़लाइन यूनिवर्सिटी प्रोग्राम के तहत अब जरूरतमंद वर्ग के मरीजों को विश्वस्तरीय अदृश्य ऑर्थोडॉन्टिक उपचार रियायती एव सब्सिडी दरों पर उपलब्ध कराया जाएगा। कहा कि लगभग 4000 अमेरिकी डॉलर (तीन लाख से अधिक) मूल्य के इस आधुनिक उपचार को अब समाज के उस वर्ग तक पहुंचाया जाएगा, जो सामान्य परिस्थितियों में इस सुविधा का लाभ नहीं उठा पाता। यह पहल केवल एक चिकित्सा कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के प्रति संस्थान की संवेदनशील सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा भाव का प्रतीक है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

