ऋषिकेश,21 फरवरी (आरएनएस)। शहर में 25 फरवरी को भव्य साईं पालकी यात्रा निकाली जाएगी। शाम को त्रिवेणीघाट पर भजन संध्या का भी आयोजन होगा। अगले दिन श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा। शनिवार को दूनमार्ग स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी श्री साईं गंगा सेवा समिति अध्यक्ष प्रकांत कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि साईं पालकी यात्रा का यह कार्यक्रम आठवां है, जिसमें नगर क्षेत्र से भारी संख्या में श्रद्धालु जुटेंगे। उन्होंने बताया कि 25 फरवरी को सुबह साईंघाट से हरिद्वार रोड होते हुए तिलक रोड, मनीराम मार्ग, रेलवे रोड और फिर त्रिवेणीघाट पर यात्रा संपन्न होगी। शाम करीब सात बजे से घाट पर ही साईं भंजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। सौरभ और तरण सागर भजनों की प्रस्तुति देंगी। सचिव महेश पांडे ने बताया कि 26 फरवरी को श्रद्धालुओं के लिए साईंघाट पर प्रसाद वितरण का कार्यक्रम होगा। वार्ता में राहुल, अनुज कुमार, नवनीत नागलिया, विक्की जुनेजा, सागर शर्मा, हरिओम, मेहरबान सिंह बिष्ट, अनुज कुमार, राहुल, मंजू शर्मा, डॉ. संजय पुरोहित, ओमपाल, विनोद मित्तल, शिवेंद्र रावत, मनोज, अमर गुप्ता आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

