कोटद्वार,21 फरवरी (आरएनएस)। उत्तराखंड की मातृभाषा के संरक्षण और संवर्धन के लिए धाद लोकभाषा एकांश कोटद्वार के सदस्यों ने राज्य में उत्तराखंड भाषा अकादमी का गठन करने की मांग उठाई। अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर शनिवार को धाद लोकभाषा एकांश कोटद्वार के सदस्यों ने कोटद्वार में रैली का आयोजन किया। मातृभाषा गढ़वाली, कुमाऊंनी एवं जौनसारी को उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत एवं देश में विशिष्ट स्थान को बरकरार रखने के उद्देश्य से रैली में शामिल लोगों ने उद्घोष कर लोगों में जागरूकता का संचार किया। रैली तहसील परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। संस्था के सदस्यों ने यहां मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम संदीप कुमार को सौंपा। एसडीएम से मिले लोगों में रिद्धि भट्ट, वंदना बडोला, राजेश खत्री, लक्ष्मी रावत, दुर्गा रावत, डॉ. जगदंबा कोटनाला, सुंदरलाल जोशी, निर्मला मैंदोला, महेंद्र जदली, रूपा रावत, सुखदेव दर्द, सोहन मैंदोला शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

