कोटद्वार,21 फरवरी (आरएनएस)। लालढांग-चिल्लरखार मोटर मार्ग एलिवेटेड बनाने और व्यावसायिक वाहनों के लिए भी खोलने की मांग दोहराते हुए कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस की पूर्व मेयर प्रत्याशी रंजना रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ शंखेश्वर प्रसाद सेमवाल, बलबीर सिंह रावत एवं रमेश चंद्र खंतवाल के नेतृत्व में कांग्रेसी मालवीय उद्यान से प्रदर्शन करते हुए तहसील पहुंचे। यहां उन्होंने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में चिल्लरखाल-लालढांग मार्ग एलिवेटेड बनाते हुए व्यावसायिक वाहनों के संचालन को अनुमति देने, अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच सुप्रीम कोर्ट के जज की निगरानी में सीबीआई से कराने की सरकार से पुन: संस्तुति करने, हत्याकांड से जुड़े वीआईपी के नाम का खुलासा जल्द करने की मांग शामिल की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में भारत सिंह नेगी, गोकुल सिंह नेगी, बीरेंद्र सिंह रावत, लक्ष्मी चौहान, शीला भारती, प्रेम सिंह पयाल, प्रधान नरेंद्र सिंह नेगी, प्रधान विनोद रावत, चंद्रमोहन सिंह रावत, योगेंद्र सिंह चौहान, प्रदीप नेगी, मनवर सिंह रावत आदि शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

