अल्मोड़ा,21 फरवरी (आरएनएस)। फायर स्टेशन अल्मोड़ा की टीम ने स्प्रिंग डेल्स स्कूल में अग्नि सुरक्षा को लेकर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन और मुख्य अग्निशमन अधिकारी नरेंद्र सिंह कुंवर के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और विद्यालय स्टाफ को आग लगने की स्थितियों से निपटने के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने के सामान्य कारणों और उससे बचाव के उपाय समझाए। साथ ही प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों, विशेषकर फायर एक्सटिंग्विशर के सुरक्षित और प्रभावी उपयोग का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान घरों में उपयोग होने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सावधानियों और उसे नियंत्रित करने के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को बताया गया कि आपात स्थिति में घबराने के बजाय संयम और सतर्कता के साथ सही कदम उठाना जरूरी है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

