हल्द्वानी,21 फरवरी (आरएनएस)। विधायक सुमित हृदयेश ने शनिवार को अपने आवास में उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) के निदेशक कुलदीप सिंह के साथ की। बैठक में नगर निगम में शामिल किए गए नए वार्डों 34, 35, 36, 37, 48, 49 एवं 50 के स्थानीय निवासी और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। क्षेत्रवासियों ने अधूरे विकास कार्यों, पेयजल की कमी, सड़कों की जीर्ण-शीर्ण स्थिति, जल निकासी व्यवस्था की दिक्कतें, स्ट्रीट लाइट की अनुपलब्धता, सीवर लाइन से संबंधित समस्याएं उठाईं। विधायक सुमित हृदयेश ने यूयूएसडीए निदेशक को निर्देश दिए कि लंबित सभी कार्यों को तुरंत पूरा करें। उन्होंने प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान महेशानन्द, शंकर लाल कमाण्डो, ऋशु, जगदीश भारती, खीमानन्द पांडे, लक्ष्मीकान्त, संजू उप्रेती, मन्नू गोस्वामी, बच्ची सिंह बोरा, महेन्द्र सिंह, जीवन गिरी गोस्वामी, एनबी. गुणवन्त, नवीन पांडेय, विनोद दानी, मुकुल बल्यूटिया, वीर सिंह बिष्ट, राजू पाण्डे, बसन्त बल्लभ जोशी, दीपक जोशी, एलएस. अधिकारी, नरेन्द्र मठपाल, मोहन पाण्डे, दीप चन्द्र जोशी, विनोद दानी, हेम पाण्डे, मोहित सुयाल, लाल सिंह पवार, संजय जोशी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

