हल्द्वानी,21 फरवरी (आरएनएस)। टैगोर पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी लगाई गई। इसमें छात्र-छात्राओं ने रोबोटिक डस्टबिन, रिमोट सेंसिंग कार, ड्राइवरलेस कार, एसी जनरेटर, फैक्ट्री प्रदूषण नियंत्रण प्रणाली, मानव हृदय का कार्यशील मॉडल सहित अन्य मॉडल बनाएं। चेयरपर्सन अनीता बिष्ट, सीईओ पीएस बिष्ट, उपप्रधानाचार्य राजेंद्र कांडपाल ने कहा की ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार की भावना और आत्मविश्वास को मजबूत करती हैं तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करती हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

