हल्द्वानी,21 फरवरी (आरएनएस)। पर्वतीय सांस्कृतिक उत्थान मंच ने 25 फरवरी को कुमाउनी होली महोत्सव के आयोजन की घोषणा की है। इसमें महिला होली प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रहेगी। मंच के अध्यक्ष खड़क सिंह बगड़वाल ने बताया कि प्रतिभागी टीमों को 24 फरवरी तक अपनी प्रविष्टि जमा करानी होगी। प्रत्येक टीम को अपनी प्रस्तुति (गीत, नृत्य और स्वांग) के लिए 10 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं 27 फरवरी को पारंपरिक चीर बंधन व ध्वजारोहण होगा, जबकि 2 मार्च को होलिका दहन का आयोजन किया जाएगा। मंच ने समस्त क्षेत्रवासियों, कलाकारों और बच्चों से इस उत्सव में शामिल होकर अपनी जड़ों से जुडऩे का आह्वान किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

