पिथौरागढ़,21 फरवरी (आरएनएस)। पिथौरागढ़ में वनराजि जनजाति के जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कम्बल बांटे। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने डीडीहाट पहुंचकर लोगों को गर्म कपड़े व कम्बल वितरित किए। इधर नगर में सचिव के निर्देश पर अधिकार मित्रों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने केमू स्टेशन में अपना आश्रय अभियान के तहत बेघर, गरीब असहाय लोगों को चिन्हित कर गर्म कपड़े व कम्बल वितरित किए। यहां धरमू, अधिकार मित्र दीपक जोशी, पुष्कर चलाल, खीमा जेठी आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

