देहरादून,21 फरवरी (आरएनएस)। उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) के अंतर्गत संचालित पेयजल और सीवरेज परियोजनाओं के सस्टेनेबल संचालन व रखरखाव को लेकर शनिवार को देहरादून में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया। यह कार्यक्रम नगर निगम देहरादून परिसर में आयोजित किया जा रहा है। सुबह 10 बजे से प्रारम्भ हुए एक दिवसीय प्रशिक्षण में बेहतर पेयजल आपूर्ति, सीवरेज नेटवर्क और स्वच्छता प्रबंधन से संबंधित परियोजनाओं के प्रभावी संचालन व मेंटेनेंस पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन दिया जा रहा है। कार्यक्रम में रेजिलिएंट स्ट्रक्चरिंग, वित्तीय व पर्यावरणीय स्थिरता, स्काडा (स्ष्ट्रष्ठ्र) तकनीक के उपयोग तथा जेंडर समावेश जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विस्तृत चर्चा की जा रही है। प्रशिक्षण में शहरी विकास निदेशालय, उत्तराखंड जल संस्थान, उत्तराखंड जल निगम, नगर निगम देहरादून सहित विभिन्न विभागों और अन्य स्टेकहोल्डर्स के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य जलापूर्ति और सीवरेज सेवाओं को अधिक प्रभावी, टिकाऊ और जनहितकारी बनाना है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

