देहरादून,21 फरवरी (आरएनएस)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रेलवे स्टेशन पर ‘नशामुक्त भारत अभियान’ के तहत एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों ने उत्साहपूर्वक प्रदर्शनी का अवलोकन किया और व्यसनों के दुष्प्रभावों को समझा। इस दौरान स्टेशन पर यात्रियों ने समाज से नशारूपी बुराई को जड़ से खत्म करने और स्वयं कभी नशा न करने की शपथ ली। कार्यक्रम में नरेश गुप्ता, गंगा सिंह नेगी, केके थपलियाल, प्रकाश सिंह बिष्ट, सुरेन्द्र राणा, एचएस राणा और आरएम रतूड़ी मौजूद रहे।

