देहरादून,21 फरवरी (आरएनएस)। कोतवाली कैंट क्षेत्र के टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास से एक युवक की स्कूटी चोरी हो गई। पीडि़त अतुल शर्मा निवासी कौलागढ़ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 फरवरी को उन्होंने अपनी स्कूटी श्मशान घाट के पास खड़ी की थी। रात को जब वह वापस लौटे तो स्कूटी वहां से गायब थी। पीडि़त ने जब आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें एक महिला स्कूटी ले जाती हुई दिखाई दी। इस संबंध में अतुल शर्मा ने कैंट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

