देहरादून,21 फरवरी (आरएनएस)। कूर्मांचल सांस्कृतिक एवं कल्याण परिषद की कांवली शाखा में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें राज्य की पारंपरिक और सांस्कृतिक रंगों की बहार दिखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ कैंट विधायक सविता कपूर, उद्योगपति नीरज पंत,शाखा अध्यक्ष भारती पांडे ,भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल,रजनीश त्रिवेदी,भाजपा नेता आदित्य चौहान,जोगेन्दर पुंडीर और रेनू घेल ने किया। समारोह में शाखा की सदस्यों द्वारा पारंपरिक चीर बंधन की प्रस्तुति के साथ होली गीतों का आयोजन किया गया। बीना जोशी, रमा, बीना भट्ट, कमला पंत, कमला जोशी, प्रेमलता बिष्ट, भारती पांडे, दया बिष्ट, बबीता शाह और पुष्पा पंत ने “सिद्धि करो महाराज होली के दिन मेंज्” जैसे पारंपरिक गीतों के माध्यम से गणपति और गौरा महेश की स्तुति कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। एजीएम की प्रतिभा श्रीवास्तव के छात्र-छात्राओं ने गणेश व सरस्वती वंदना और होली नृत्य प्रस्तुत किया, वहीं सुरभि डांस अकादमी की छात्राओं ने “मनमोहन खेले होली” पर मनमोहक नृत्य से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। निशा मार्कंडेय के छात्रों ने “दिगंबर होली खेले मशाने में” की प्रस्तुति से खूब सराहना बटोरी, जबकि सोनल डांस अकादमी की छात्राओं ने “जग नंदिनीज्” स्तुति गीत पर प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। चित्रांशी ने योग नृत्य की एकल प्रस्तुति से खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में शिवालिक पुरम, कांवली, विवेक विहार, बसंत विहार और यमुना कॉलोनी की महिलाओं ने पारंपरिक कुमाऊँनी होली गीतों “आओ ब्रजराजज्”, “नवल बसंतज्”, “अवधपुरी मेंज्” और “अजब होली खेले हमारे भोले बाबाज्” की सामूहिक प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद फूलों और रंगों से जमकर होली खेली गई। इस अवसर पर परिषद के केंद्रीय अध्यक्ष कमल रजवार, केंद्रीय महासचिव गोविन्द पांडे, विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी, कांवली शाखा संरक्षक केसी जोशी, पीसी लोशाली, शोभन सिंह ठठोला, कार्यक्रम संयोजक चंद्र किशोर पंत, दीपक पाण्डेय, उमा कोठारी, डॉ. ललिता लोहानी, मीनाक्षी लोहानी, रमेश भंडारी, जगमोहन बिष्ट, रमेश पांडे, तारा कोरंगा, हरीश महेरा, प्रीती खेतवाल, डॉ. कमला पंत, चंद्रशेखर तिवारी, भूपेंद्र सिंह डसीला, आशा जोशी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

