हरिद्वार,21 फरवरी (आरएनएस)। महानगर कांग्रेस कमेटी ने मायापुर स्थित यूनियन कार्यालय में बैठक का आयोजन किया। इसमें इस वर्ष होली मिलन समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग एवं स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि होली मिलन समारोह में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान और प्रदेश कांग्रेस सचिव भगवती प्रसाद सेमवाल ने कहा कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। विकास सिंह, पार्षद विवेक भूषण विक्की व जिला महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और कैलाश भट्ट ने बताया कि इस बार विशेष रूप से फूलों की होली खेली जाएगी। महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लता जोशी और वरिष्ठ नेता संजय सैनी ने कहा कि आयोजन में महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष अंकित चौहान, उत्कर्ष वालिया, बलराम गिरी कड़क, प्रह्लाद चौहान, अनंत पाण्डेय, हिमांशु राजपूत, शुभम जोशी, आशीष प्रधान, राकेश गुप्ता, प्रदीप भाटिया, मुन्ना मास्टर, जावेद खान व शमीम आदि उपस्थित रहे।

