हरिद्वार,21 फरवरी (आरएनएस)। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के द्विवार्षिक चुनाव में प्रदेश महासचिव बने डॉ. यशपाल तोमर का शनिवार को जिला अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा स्वागत किया गया। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. नरेश सिंह नपलच्याल ने बताया कि अध्यक्ष पद पर डॉ. रमेश सिंह कुंवर और डॉ. आनंद शुक्ला ने नामांकन किया है। अन्य पदों पर प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिए गए हैं। बताया कि 23 फरवरी नाम वापसी की अंतिम तिथि है। जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सक अधीक्षक डॉ. आरवी सिंह ने कहा कि डॉ. यशपाल तोमर के नेतृत्व में संघ को मजबूती मिलेगी। चिकित्सकों की समस्याओं का समाधान होगा। पूर्व सीएमओ डॉ. मनीष दत्त ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। डॉ. यशपाल तोमर ने कहा कि वह संघ की गरिमा और चिकित्सकों के हितों की रक्षा के लिए निष्ठा से कार्य करेंगे। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. नरेश सिंह नपलच्याल ने बताया कि उपाध्यक्ष मुख्यालय डॉ. सौरभ सिंह, उपाध्यक्ष दंत डॉ. उपेंद्र सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार, अतिरिक्त महासचिव कुमाऊं डॉ. दीपक शर्मा, प्रभारी तकनीकी सेल डॉ. सुरभि नारायण अवस्थी, उपाध्यक्ष क्षेत्र डॉ. लोकेश सलूजा, उपाध्यक्ष महिला डॉ. गरिमा भट्ट, अतिरिक्त महासचिव गढ़वाल डॉ. मनीष कुमार, संपादक डॉ. राशि रंजन और मीडिया प्रभारी डॉ. रचित भी निर्विरोध चुने गए।

