हरिद्वार,21 फरवरी (आरएनएस)। रोटरी क्लब कनखल द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन निर्मल संतपुरा में किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। शिविर का उद्घाटन संत जगजीत सिंह शास्त्री और रोटरी अध्यक्ष हरपाल सिंह ने किया। इस अवसर पर संत जगजीत सिंह शास्त्री ने कहा कि समय-समय पर शरीर की जांच करानी चाहिए ताकि व्यक्ति स्वस्थ रह सके। उन्होंने कहा कि शरीर स्वस्थ रहेगा तो मनुष्य का मन भी स्वस्थ्य रहेगा। शरीर के साथ लापरवाही नहीं करनी चाहिए। चिकित्सकों की परामर्श से दवा लेनी चाहिए। बच्चों को जंक फूड से दूर रखें। उन्हें पौष्टिक भोजन खिलाएं। अध्यक्ष हरपाल सिंह ने बताया कि शिविर में बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम, यूरिक एसिड आदि की जांच की गई। इस अवसर पर संत बलजिंदर सिंह शास्त्री, सचिव राजीव अरोड़ा, डॉ. शीलू भाटिया, डॉ. विशाल गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, केशव जोशी, मनोज सुबुद्धि, अनुभव गर्ग, ममता, विवेक गर्ग, अनुपा, हंसी, नरेश रानी, डॉ. नवीन नाथ, डॉ. शिवांगी बंसल, डॉ. सृष्टि त्यागी, हिमांशु सैनी, सरबजीत कौर, सुमन शर्मा, सिमरन कौर व भगत सिंह आदि उपस्थित रहे।

