हरिद्वार,21 फरवरी (आरएनएस)। हरिद्वार रेलवे स्टेशन से मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन ऋषिकेश-पश्चिम बंगाल के बीच होली स्पेशल आरक्षित दो ट्रेनों का संचालन करेगा। शनिवार को सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि होली पर योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश होली स्पेशल आरक्षित ट्रेन संचालित होगी। बताया कि योगनगरी ऋषिकेश-कोलकाता के बीच ट्रेन का संचालन 26 फरवरी और दो मार्च को ऋषिकेश स्टेशन से होगा। कोलकाता-योगनगरी ऋषिकेश के बीच ट्रेन का संचालन 28 फरवरी और चार मार्च को कोलकाता स्टेशन से होगा। ट्रेन में ऐसी, स्लीपर और जनरल कोच लगाए जाएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

