रुड़की,22 फरवरी (आरएनएस)। इंडोनेशिया में इंटरनेशनल पैरा थ्रो बॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे दोनों दिव्यांग खिलाडिय़ों से क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके वापस लौटने पर क्षेत्र के लोगों ने उनका फूल माला उसे स्वागत कर मिठाइयां बाटी। इस दौरान खिलाडिय़ों को बधाई देने वालों की भीड़ लगी हुई है। इंडोनेशिया में भारतीय टीम के शानदार प्रदर्शन के बाद गोल्ड मेडल लेकर भारत लौटे टीम के सदस्य दिग्विजय सिंह एवं प्रदीप कुमार को सम्मानित करने के लिए नई दिल्ली से सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट एवं अंतरराष्ट्रीय कोर्ट के अधिवक्ता संजय शर्मा लक्सर पहुंचे संजय शर्मा अपनी वकालत से दुनिया भर में भारत का लोहा मनवा चुके हैं। सरल स्वभाव के धनी संजय शर्मा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी दिग्विजय सिंह के काफी करीब है। वह उनकी हर उपलब्धि पर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर रहते हैं। इस अवसर पर माननीय ठाकुर संजय सिंह पूर्व राज्यमंत्री दर्ज की उपस्थित रहे। उन्होंने भी संजय शर्मा को गुलदस्ता देकर स्वागत किया। दोनों ही वरिष्ठ व्यक्तियों ने गोल्ड मेडलिस्ट दिग्विजय सिंह और प्रदीप कुमार गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर शुभकामनाएं दी। खिलाडिय़ों के घर पर उनके साथियों का बधाई देने के लिए ताता लगा हुआ है। इस मौके पर सुशील करणपुर, सतवीर प्रधान, बृजेश कौशिक, विशाल चौधरी अध्यक्ष आदि अनेक शामिल रहे।

