रुड़की,22 फरवरी (आरएनएस)। नगर उद्योग व्यापार मंडल की ओर से स्वर्ण कारोबारी संजय वर्मा के बेटे की सड़क दुर्घटना में हुई आकस्मिक निधन को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें व्यापारियों ने मृतक की आत्मा की शांति को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की। मौके पर नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल गुप्ता, महामंत्री राजेंद्र वर्मा, सेवाराम सिंघल, सनी कुमार, निखिल वर्मा, विक्की, बिट्टू, संजय, पुनीत कुमार, सुरेश पेंटर, अरविंद कुमार, अतुल कुमार व घनश्याम आदि अनेक शामिल रहे।

