रुड़की,22 फरवरी (आरएनएस)। कस्बा भगवानपुर में संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में रविवार को हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें हिंदू धर्म को मजबूती दिए जाने को लेकर कई संगठनों से जुड़े लोगों ने अपने-अपने विचार व्यक्त किया। हिंदू सम्मेलन में सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। रविदास मंदिर में आयोजित सम्मेलन में डॉ कृष्णाचार्य, स्वामी अखिलेश योगी, डॉ अश्वनी चौहान, डॉ ललित शंकर ने अपने अलग-अलग विचार व्यक्त कर हिंदू धर्म को मजबूत बनाए जाने पर जोर दिया। कहा कि हिंदुओं को संगठित होकर कार्य करना चाहिए। भारत सरकार को जनसंख्या नियंत्रण कानून लाकर प्रतिबंध लगाना चाहिए। हिंदू सम्मेलन में राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष अंकुश पंडित, अवनीश कुमार, जगरनाथ सेमवाल, भूरा पंडित, जॉनी कसेरिया, कुश, मनोज कुमार, विराट गोयल, मास्टर सत्यपाल, अनिल चौधरी, पंकज कुमार, संजय बजरंगी, विक्की पंडित, विकास कुमार आदि मौजूद रहे।

