देहरादून,22 फरवरी (आरएनएस)। तिलक रोड स्थित तिलक काम्प्लेक्स में रविवार को पाखी द हाउस ऑफ प्रीमियम्स का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि विधायक विनोद चमोली ने शिरकत की। पाखी द हाउस ऑफ प्रीमियम्स में हाथों से सजी हुई मनमोहक हैंडपेंटेड साडिय़ां, बारीकी से तैयार की गई क्राफ्टेड लेसेज, आकर्षक डिजाइनर सूट्स, शाही अंदाज की पोटली बैग, कुशन कवर, टेबल रनर और बेडशीट उपलब्ध होंगे। प्रतिष्ठान की संस्थापक व संचालक शिवाक्षी मुखर्जी, मनीषा पांडेय और अभिषेक डंग आदि इस अवसर पर मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

