गरियाबंद, 23 फरवरी(आरएनएस)। जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब लोगों ने एक युवक का शव स्कूल के सामने फांसी के फंदे पर लटका देखा। यह मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र के जामगांव हाई स्कूल के पास का है, जहां सुबह-सुबह शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
मृतक की पहचान पिथौरा के गोपापुर निवासी दुलीचंद दीवान के रूप में की गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर फिंगेश्वर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है और लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं।
बंछोर
०००

