दुर्ग, 23 फरवरी (आरएनएस)। क्रियायोग साधना के विश्वगुरु परमहंस स्वामी प्रज्ञानानंद गिरि ने कल 22फरवरी को छत्तीसगढ़ के जिला मुख्यालय दुर्ग में मासिक पत्रिका ‘पवनपुत्र टाइम्सÓ के ‘मानस में बजटÓ अंक का विमोचन किया। इस पत्रिका के प्रधान सम्पादक वसंतवीर उपाध्याय ने उन्हें फरवरी 2026 के इस अंक की प्रति भेंट की । यह पत्रिका रायपुर से प्रकाशित होती है। स्वामी प्रज्ञानानंद गिरि जगन्नाथपुरी क्षेत्र (ओडि़शा )के अपने बालीघई आश्रम से क्रियायोग के विशेष ध्यान साधना शिविर में शामिल होने दुर्ग आए हैं। यह पाँच दिवसीय शिविर 25 फरवरी तक आयोजित है । शिविर के दौरान ‘पवन पुत्र टाइम्स ‘ के ‘मानस में बजटÓ अंक का विमोचन करते हुए स्वामी प्रज्ञानानंद ने इसकी तारीफ़ की और प्रधान सम्पादक श्री उपाध्याय को अपनी शुभकामनाएँ दीं । शिविर में आए देश -विदेश के साधकों ने भी इस पत्रिका की प्रशंसा की ।
प्रधान सम्पादक श्री उपाध्याय ने बताया कि उनकी पत्रिका ‘पवनपुत्र टाइम्स ‘ श्रीरामचरित मानस के इतिहास और साहित्य पर आधारित मासिक शोध पत्रिका है।इसका फरवरी अंक मानस और बजट पर आधारित है।इसमें अग्रलेख श्रीकृष्ण के वचन” मैं ऋतुओं में वसन्त हूं” पर केंद्रित है ।अन्य शोधपरक समसामयिक लेखों में मानस में बजट,अवध और कोसल समय के कोष और उनकी जानकारी पर लेख,महाराजा अग्रसेन के बजट को ले कर संदेश और सामाजिक समरसता, भारत का बजट सत्र: विधान सभा से लोकसभा तक और मानस में शिव,शिवत्व और सेवा जैसे रोचक लेख भी इसमें प्रकाशित किए गए हैं ।
श्री उपाध्याय ने यह भी बताया कि उनकी पत्रिका के इस अंक से नया कॉलम शुरू हुआ है।इस कॉलम में इस बार ‘रावण की कूटनीति और राम की सहज नीतिÓ शीर्षक से रोचक प्रस्तुति भी शामिल है । इस अंक में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों का चयन भी बेहद रोचक है।
०००

